Apple M5 MacBook Pro & iPad Pro खबर क्या है?
Apple ने नए Apple MacBook M5 Pro यानी M5 चिप वाले जो 14 इंच का है और Ipad Pro को 22 अक्टूबर से भारत में बेचने के लिए उपलब्ध कर दिया है।

Image source :- Apple
आपको बता दें की 14 इंच M5 MacBook Pro की शुरुआती क़ीमत 1.69 लाख रुपये के करीब है। आप इसे 1.70 लाख रुपये मान कर चले, वहीं 11 इंच IPad Pro की स्टार्टिंग कीमत 99,990 रुपये से स्टार्ट होती है। दोनों डिवाइस M5 MacBook Pro और iPad Pro पर स्टूडेंट के लिए अलग से छूट दी गई है। इनके अलग अलग रंग के साथ मार्केट में उपलब्धता कराई गई है।
Apple ने इन दोनों डिवाइस को 15 अक्टूबर 2025 में लांच किया था, अब आप चाहे तो इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आसानी से खरीदा जा सकता है।
Performance & Capacity कैस है?
Apple ने इन दोनों डिवाइस को पहले से और ज़्यादा तेज और AI को और भी बेहतर बनाया है। जिससे आप मल्टीटास्किंग के साथ साथ AI के माध्यम के द्वारा और भी बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
M5 चिप वाली Apple MacBook Pro पिछली वाली जनरेशन 3.5 गुना तेज है, वहीं 14 इंच Mackbook Pro M1 मॉडल के आपेक्ष में देखा जाए तो ये 6.8 गुना ज़्यादा तेज 3D रेंडरिंग और 7.7 गुना तेज AI Video Enhancements करता जो। जो की पूछने मैकबुक प्रो से बहुत ही एडवांस है।
बैटरी लाइफ को 24 घंटे तक बढ़ गई है वहीं गेमिंग करने में स्मूथ और बिना लग के आप गेम के मज़े ले सकते हैं।
Display & Hardware (MacBook Pro M5)
Apple MacBook M5 Pro में लिक्विड रेटिना XDR डिस्प्ले का उपयोग किया गया है। सेंसर स्टेज कैमरा जो 12 मेगापिक्सल का है और 6 स्पीकर साउंड के साथ लैस है।
IPad Pro को दो वैरिएंट में लांच किया गया है, एक 11 इंच और दूसरी 13 इंच की डिस्प्ले साइज से मिलेगा। M1 की तुलना में IPad Pro जिसने M5 चिप का उपयोग किया गया उसकी स्पीड 5.6 गुना तेज है। इसका CPU 10 कोर इसके ग्राफ़िक्स और मल्टीटास्किंग को बहुत ही बेहतर बनाता है। मतलब कुल मिलाकर दमदार फीचर के साथ मार्केट में उतारा गया है।
Price & Storage कितनी है?
आइए हम जानते हैं की M5 Mackbook Pro और iPad Pro आपको कितना महंगा पड़ सकता है। 11 इंच IPad Pro की स्टार्टिंग प्राइस जो जिसमे सिर्फ आपको वाई-फाई का कनेक्शन मिलेगा उसकी क़ीमत 99,990 रुपये है, वहीं वाई-फाई + सेल्युलर वाली वैरिएंट लेने के लिए आपको 1.19 लाख रुपये से शुरू होती है।
अब इसके 13 इंच वाले मॉडल में जो वाई-फ़ाई के साथ मिलेगा, उसकी क़ीमत 1.29 लाख रुपये है और जो वैरिएंट वाई-फाई + सेल्यूलर है उसकी क़ीमत 1.49 लाख रुपये है।
M5 MacBook Pro को दो कलर में मार्केट में उतारा गया है (स्पेस ब्लैक और सिल्वर)। 10 core CPU, 10 core GPU, 16 GB Memory और 512 GB एसएसडी वाला मॉडल की शुरुआत 1.69 लाख से होती है। जो आपकी जेब ढीली करने के लिए काफ़ी है।
