Xiaomi 17 Pro Max कब भारत में लांच होगा? प्राइस, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, जाने सारी डिटेल्स

Xiaomi ने चीन में अपना लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन शाओमी ने 17 प्रो मैक्स के साथ साथ शाओमी 17 प्रो और शाओमी 17 को लांच किया है। हम इस पोस्ट में शाओमी 17 प्रो मैक्स के बारे में बात करेंगे।

image credit :- mi

Xiaomi 17 Pro Max स्पेसिफ़िकेशन और बैटरी

Xiaomi 17 Pro Max को कंपनी ने 27 सितंबर 2025 की चीन में लांच किया गया था। यह फ़ोन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 6.90 इंच बड़ी टच स्क्रीन डिस्प्ले के साथ चाइना के बाज़ार में उतारा गया है। अगर हम इसके डिस्प्ले रिज़्यूलेशन के बारे में बात करे तो 1200×2608 पिक्सल का है। फ़ोन के तरह इसका प्रोसेसर भी दमदार है Octa Core Snapdragon 8 Elite Gen 5.

आपको बता दें की iPhone की तरह Xiaomi 17 Pro Max में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मुहैया कराई गई है। अगर इसे आप सीधा चार्जर से लगाते हैं तो यह फ़ोन 100 वाट फ़ास्ट चार्जर को भी सपोर्ट करता है। 17 Pro में 6300 mAh की बैटरी दी गई है जबकि 17 Pro Max में 7500 mAh की मॉन्स्टर बैटरी दी गई है। ताकि यूजर्स अपना फ़ोन बिना चार्ज किए काफ़ी देर तक आसानी से यूज कर सकते हैं।

Xiaomi 17 Pro Max ( Storage & Colour)

Xiaomi 17 Pro Max को तीन वर्जन में बाज़ार में उतारा गया है। इसके पहले मॉडल Xiaomi 17 Pro Max में 12 GB रैम और 512 GB की स्टोरेज मिलती है। इसके दूसरे वर्जन में 16 GB रैम और 512 GB की स्टोरेज मिलती है। इसके तीसरे वर्जन में 16 GB की रैम और 1 TB की विशाल स्टोरेज मिलती है।

आप चाहे तो दुनिया भर के डेटा आप अपने फ़ोन में आसनी से रख सकते हैं। 16 GB की रैम आपके फ़ोन को स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। गेमिंग भी 17 Pro Max में बिना लैग के चलेगी। आप इसमें लाइव स्ट्रीमिंग, कंटेंट क्रिएशन के साथ -साथ बहुत सारी चीज़े कर सकते है।

आपको बता दें की मोबाइल को कुल चार कलर Black, Green, Purple & White कलर ऑप्शन के साथ लांच किया गया है। इसमें डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन की सुविधा दी गई है। Xiaomi 17 Pro Max का डायमेंशन है 162.90×77.60×8.00mm.

Xiaomi 17 Pro Max Price

Xiaomi 17 Pro Max की स्टार्टिंग कीमत (12GB+512GB) 5,999 युआन है मतलब भारतीय रुपये में 75,000 के करीब।(16GB+512GB) की क़ीमत 6,299 यूआन मतलब 78,000 रुपये के क़रीब।

Xiaomi 17 Pro Max Top Model (16GB+1TB) की कीमत 6,999 यूआन मतलब 87,000 रुपये। लेकिन जब ये भारत में लांच होगी तो इसके क़ीमत में इज़ाफ़ा देखने को मिल सकता है। ऐसा माना जा रहा है की कम से कम 5000 – 10000 रुपय का अंतर हो सकता है। हालांकि Xiaomi 17 Pro जो 12GB+256GB मॉडल है उसकी क़ीमत 62,000 रुपये के लगभग है।

Connectivity 17 Pro & 17 Pro Max

कनेक्टिविटी के लिए दोनों फ़ोन में एक समान सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, वीई-फ़ाई, 2 सिम कार्ड 5G कनेक्शन के साथ लैस है। अगर Xiaomi 17 के सेंसर की बात की जाए तो एबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, कैंपस जैसी अनेक सुविधा दी है।

Camera की क्वालिटी कैसी है।

Xiaomi 17 Pro Max में 3 रियर कैमरा दिए गए हैं, इसमें तीनो कैमरा 50 मेगापिक्सल के हैं। पहला रियर कैमरा 50 मेगापिक्सल f/1.67, दूसरा टेलीफोटो 50 मेगापिक्सल f/2.6 और तीसरा अल्ट्रा वाइड एंगल 50 मेगापिक्सल f/2.4 दिया गया है। इस कैमरा के माध्यम से आप फोटोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन अच्छे क्वालिटी में कर सकते हैं। इसमें फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्सल f/2.2 के साथ दिया गया है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉल में अच्छा क्वालिटी मिलेगा।

Operating System & Launch date in India

Xiaomi 17 Pro Max में एंड्राइड वर्जन 16 के साथ साथ hyperOS3 भी दिया गया है, इसका फ़ायदा यह की फ़ोन की स्टेबिलिटी, एनीमेशन, स्टेबल ग्राफ़िक्स, फ़ास्ट, स्मूथ यूज़र्स एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेगा।

अगर Xiaomi 17 Pro Max की भारत में लांच करने की बात करे तो खबर ये निकल कर आ रही है की Xiaomi इसे 15 से 28 फ़रवरी 2026 में लांच करने की बात कर रहा है। आपको बता दे की ये एक्सपेक्टेड तिथि है तो इसमें बदलाव संभव हैं।

Hukumdeo Narayan Singh has two years of experience in news reporting and content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely news with clarity and integrity. Over these years, Hukumdeo has developed strong skills in researching and presenting news on diverse topics like technology, automobiles. Hukumdeo is thankful to his audience for their support and looks forward to bringing more insightful and reliable news in the future.

Leave a Comment