BSCC बिहार CGL और BSSC OFFICE ATTENDENT भर्ती की आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक कर सकते है आवेदन

BSSC OFFICE ATTENDANT: बिहार कर्मचारी आयोग ने अभ्यर्थीयों को बहुत बड़ी राहत देते हुए CGL-4 और Office Attendant 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है. पहले जो उम्मीदवारों ने अपना आवेदन नहीं किया था वो ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

BSSC CGL 4 VACANCY 2025

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने CGL 4 और Office Attendant भर्ती 2025 के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ा कर 24 November 2025 तक कर दी है। पहले अभ्यर्थी यह आवेदन 16 अक्टूबर 2025 तक थी। आपकी जानकारी के बता दूं की इसके अलावा फी सबमिट करने की तिथि को भी बढ़ा दिया गया है अब अभ्यर्थी 21 नवंबर 2025 तक फी सबमिट कर सकते हैं। अभियार्थियों को ध्यान में रखते हुए एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए एडिट विंडो भी खोलने का फैसला किया है। जो भी आवेदक है वो 31 अक्टूबर से 24 नवंबर तक अपने फॉर्म के जरूरी कुछ डिटेल्स को एडिट कर पाएंगे। कौन से जो डिटेल्स है जिसे अभ्यर्थी एडिट कर सकेंगे, इसकी सूचना जल्द से जल्द ऑफिसियल वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। दोनों भर्तियों के लिए bssc.bihar.gov.in या www.onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

कितने पदों पर निकली है भर्ती

Bihar CGL 4 में 1541 पदों पर भर्ती निकली है, वहीं ऑफिस अटेंडेंट मतलब कार्यालय परिचारी भर्ती 2025 में 4388 पदों पर भर्ती होने वाली है। कुछ दिन पहले ही बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती में 60 और ऑफिस अटेंडेंट में 661 वेकन्सी को बढ़ाई है। जबकि पहले नोटिफिकेशन में बीएसएससी सीजीएल चार में 1481 और ऑफिस अटेंडेंट में 3727 वेकन्सी बताई थी जिसे अब बढ़ा दिया गया है ताकि और ज़्यादा छात्रों को मौक़ा मिल सके।

25 अंक मिलेगा संविदा वालों को

संविदा के आधार पर अब पहले से काम करने वाले छात्रों को अधिकतम 25 अंक दिए जाएँगे। जो पुराने अभ्यर्थी पहले से कार्यरत हैं और उनका काम संतोषजनक है तो अभ्यर्थी द्वारा प्रति वर्ष किया गया काम के लिए ज़्यादा से ज़्यादा 5 अंक प्रतिवर्ष की दर से अधिकतम 25 अंकों की अधिमान्यता दी जाएगी। इसका मतलब ये हुआ की किसी वर्ष के अंश के लिए किए गए कामों की संख्या में 5 से गुना करने के बाद 365 से भाग देकर प्राप्त आनुपातिक अंक को जोड़ा जाएगा।

BSSC OFFICE ATTENDANT किस वर्ग को कितने पद

आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की BSSC Office Attendat भर्ती में कुल पद की संख्या है 4388 जिसमे 35 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिलेगा, इसका मतलब 1416 पद सिर्फ महिलाओं के लिए सुरक्षित रखा गया है। 4388 पदों के वेकन्सी में 2041 पद अनारक्षित रहेंगे। 627 पद एससी को दिया गया है वहीं कुल 53 पद एसटी के संरक्षित किया गया है, 297 पिछड़ा वर्ग, 809 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 123 पदों को सिर्फ पिछड़े वर्ग के महिलाओं के लिए रखे गए हैं, वहीं 438 पद को EWS वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे।

BSSC CGL 4 भर्ती में किसके लिए कितने पद

CGL 4 भर्ती में कुल पदों की संख्या 1541 है जिसमे महिलाओं को 35 परसेंट आरक्षण के तहत 530 पद महिलाओं के लिए बुक किए गए हैं। 1541 पदों के वेकन्सी में 855 पद अनारक्षित हैं। 204 पद पर एससी, 21 पद पर एसटी, 183 पिछड़ा वर्ग, 105 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 18 पिछड़े वर्ग की महिलाओं और कुल 155 पदों पर ईडबल्यूस के लिए आरक्षित किए गए हैं।

BSSC OFFICE ATTENDATN की कुछ प्रमुख बातें

इस भर्ती के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालय में खाली पड़े Office Attendant के पदों को भरा जाएगा। ऑफिस अटेंडेंट की सबसे ज़्यादा खाली पद 1138 पशु एवम मछली संसाधन विभाग में हैं, जबकि वहीं 500 पद भवन निर्माण विभाग में ख़ाली पड़े हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इसके लिए आपको 10th पास होना जरूरी है. आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 37 वर्ष से ज़्यादा नहीं होना चाहिए। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी। अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग को आयु सीमा में 3 वर्ष, वहीं SC & ST वर्ग में 5 साल की छूट मिलेगा।

चयन प्रक्रिया में अभियर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अगर आपके डॉक्यूमेंट में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो आपको अयोग घोषित किया जा सकता है।

यहाँ पर क्लिक करके आप सीधा BSSC CGL के आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

अभ्यर्थियों को ये सलाह दी जाती है की अधिक जानकारी के लिए आप BIHAR STAFF SELECTION COMMISSION के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

My name is Hukumdeo Narayan Singh, I am Writer and Founder of this website and I work in a private hotel. I graduated from Quantum University, Roorkee, with a Bachelor of Hotel Management. This is my first website, which I customized myself. I want people to get accurate news.

Leave a Comment