OnePlus 15 आ रहा धूम मचाने, अगले हफ़्ते होगा लॉंच..

OnePlus अगले वीक में चाइना के बाज़ार में OnePlus 15 को ऑफिसियली लॉंच करने वाला है। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स

image credit : OnePlus

OnePlus 15 में 6.78 की AMOLED डिस्प्ले दिया गया हैOnePlus 15 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है.
OnePlus में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।OnePlus 15 में 7300 mAh की बैटरी दी गई है.

OnePlus कंपनी अगले वीक में अपना नया फ़ोन OnePlus 15 को चाइना में लांच करने वाली है। OnePlus 15 को 27 अक्टूबर को आधिकारिक रूप चीन में लांच करेगी जो की OnePlus 13 का ही अपग्रेड वर्जन होगा। जिसके बाद ये नवंबर में विश्व बाज़ार में लांच करने की योजना बन रही है।

भारत में OnePlus की ऑफिसियल वेबसाइट पर भी OnePlus 15 को देखा जा सकता सकता है। OnePlus ने अपने 14 नाम कोई भी फ़ोन बाज़ार में नहीं उतारने वाली है क्योंकि 14 नंबर को चीन में अपशकुन माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की चीन में 4 नंबर को अपशकुन माना जाता है। यही वजह है की आपको 14th देखने को नहीं मिलेगा।

OnePlus 15 के लांच होने से पहले हम कुछ खास बातें जान लेते हैं।

OnePlus 15 की प्रमुख खासियत

OnePlus 15 Display: OnePlus 15 में 6.78 इंच की बड़ी 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, इसका रिफ्रेश रेट बाक़ी सभी स्मार्टफोन से ज़्यादा मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट 165Hz का है जो एवी तक किसी कंपनी ने नहीं दिया है।

OnePlus 15 Design: OnePlus 15 के रियर कैमरा में स्कॉर्पर शेप वाला मॉड्यूल मिलेगा, वनप्लस 13 में भी सेम यही मॉड्यूल था, लेकिन कंपनी सैंडस्ट्रोम कलर का भी फ़ोन बाज़ार में उतार रही है।

OnePlus 15 build: OnePlus 15 में मेटल फ्रेम दिया गया है जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है। इस फ़ोन को वाटर प्रूफ और धूल से बचाने के लिए IP68 की रेटिंग से लैस होगा।

OnePlus15 Processor: नीचे इमेज में देख सकते हैं।

OnePlus 15 का कैमरा कैसा होगा : OnePlus 15 में आपको तीन कैमरा देखने को मिलेगा, हर एक कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा और तीनों कैमरे का अलग अलग काम होगा। 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। OnePlus 15 120fps पर 4K में भी वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Oneplus 15 की बैटरी कैसी होगी : OnePlus 15 में 7300 mAh की मॉन्स्टर बैटरी दी जाएगी जो 120 watt फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, वहीं इसमें 50 watt वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग की भी सुविधा है।

OnePlus 15 में गेमिंग का एक्सपीरियंस कैसा होगा : इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए अलग से G2 नाम के चिप का उपयोग किया गया है जो आपको बेहतर कनेक्टिविटी के साथ साथ फ़ास्ट टच रिस्पांस भी मिलेगा।

OnePlus 15 में कूलिंग के लिए ग्लेशियर कूलिंग सिस्टम का उसे किया गया है की जब आप गेमिंग कर रहे हों तो फ़ोन ज़्यादा गर्म ना हो ताकि आपके गेम पर इसका कोई इफ़ेक्ट नहीं पड़े।

OnePlus 15 का वज़न लगभग 211 ग्राम होगा और इसकी मोटाई 8.1 mm के करीब होगा।

OnePlus 15 की कितनी क़ीमत होगी

OnePlus 15 के क़ीमत का खुलासा आधिकारिक रूप से नहीं किया गया है। लेकिन एक्सपर्ट बताते हैं की जब OnePlus 13 जब 72,999 रुपये में लांच हुआ था तो इसकी क़ीमत उससे ज़्यादा होने वाली है, लेकिन कितना ज़्यादा इसका कोई अंदाज़ा नहीं है। अब कंपनी कितना प्राइस हैक करती है। जब फ़ोन लांच होगा तब ही पता चल पाएगा.

Hukumdeo Narayan Singh has two years of experience in news reporting and content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely news with clarity and integrity. Over these years, Hukumdeo has developed strong skills in researching and presenting news on diverse topics like technology, automobiles. Hukumdeo is thankful to his audience for their support and looks forward to bringing more insightful and reliable news in the future.

Leave a Comment