Priyanka Chopra बनी Maasi परिणीति पर लुटाया बहुत सारा प्यार, स्पेशल मेसेज दिया बेबी बॉय के लिए….

Image credit : social media

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन परणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को उनके बेटे के जन्म पर बधाई दी है, बताया ये जा रहा है की प्रियंका चोपड़ा और उनकी फ़ैमिली बहुत ख़ुश है और प्रियंका मासी बनने के लिए ज़्यादा ही उतावली दिख रही है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने बेटे के आगमन पर सोशल मीडिया पर ख़ुशी ज़ाहिर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति और राघव को शुभकामनाएं दी

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बहन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को उनके बेटे के जन्म पर शुभकामनाएं और बधाई दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर दोनों को माता पिता बनने का ऐलान करते हुए लिखा “बधाई”। प्रियंका चोपड़ा ने अपने चाचा – चाची, रीना और पवन चोपड़ा को को भी टैग किया और पूरी फ़ैमिली को शुभकामनाएं भी भेजी और प्रियंका चोपड़ा मासी की भूमिका निभाने के लिए भी बहुत उतावली दिख रही है, इससे पता चलता की चोपड़ा फ़ैमिली कितनी ख़ुश है।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा बने माता पिता

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा जो आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं, वो पैरेंट्स बन गए हैं। मतलब के उनके उपर एक नई ज़िम्मेदारी आ गई है। रविवार मतलब 19 अक्टूबर 2025 को सोशल मीडिया के माध्यम से कपल ने बताया की वो पैरेंट्स बन गए है और वो बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा के शादी में प्रियंका चोपड़ा क्यों नहीं आई थी

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने सितंबर 2023 में शादी की, जिनमे उनके कई करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए हुए। लेकिन प्रियंका चोपड़ा शादी में नहीं आई, जिसके कारण सोशल मीडिया पर ये बात उठने लगी कि दोनों के बीच अच्छे से नहीं बन रही है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह से इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए बधाई दी है उससे पता चलता है कि सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है।

Madhu Chopra ने बताई असली वजह की प्रियंका क्यों शादी में क्यों शामिल नहीं हुई

Priyanka Chopra की माँ मधु चोपड़ा ने उदयपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा को परिणीति के शादी में शामिल ना होने के वजह का खुलासा किया था। जब एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने उनसे पूछा की शादी कैसी रही तो तो मधु चोपड़ा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया “ बहुत बढ़िया “। इसी बीच पत्रकारों ने उनसे ये पूछ लिया की प्रियंका चोपड़ा, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के शादी में शामिल क्यों नहीं हुई। इस पर मधु चोपड़ा जवाब देते हुए कहती है की प्रियंका कुछ काम में ज़्यादा बिजी थी इसलिए वो शादी में शामिल नहीं हो पाई। मधु चोपड़ा ने सीधा सीधा जवाब देते हुए कहा की प्रियंका चोपड़ा काम कर रही थी।

जब प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति और राघव के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर किया तो जितने भी अफवाह उड़ाए जा रहे थे की परिणति और प्रियंका के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है उस पर विराम लग गया।

राघव और परिणीति चोपड़ा की शादी कब हुई थी

आपको बता दे की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता काफ़ी समय से एक एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 13 मई 2023 को दिल्ली में सबसे पहले दोस्तों और परिवार के मौजूदगी में सगाई करी थी। लगभग उसके 4 महीने के बाद 24 सितंबर 2023 को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी करने वो हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।

कितने साल बाद हुआ बच्चा

शादी के दो साल बाद राघव और परिणीति चोपड़ा के घर एक नन्हें राजकुमार का आगमन हुआ। जिससे परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। परिवार के लोग मिठाई बांट रहे हैं। राघव और परिणीति के दोस्त उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं और बच्चे के स्वास्थ की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अन्यान्य पांडे, कृति सेनन से लेकर कई सेलिब्रिटी ने उन्हें बधाई के संदेश भेजे हैं। फैन्स में ख़ुशी का माहौल है, फैन्स का कहना है की दिवाली के मौके पर राघव और परिणति के लिए इससे बेस्ट गिफ्ट कुछ और हो ही नहीं सकता था। राघव और परिणति को भगवान ने बेस्ट दीवाली का गिफ्ट दिया है।

Hukumdeo Narayan Singh has two years of experience in news reporting and content creation. He is dedicated to delivering accurate and timely news with clarity and integrity. Over these years, Hukumdeo has developed strong skills in researching and presenting news on diverse topics like technology, automobiles. Hukumdeo is thankful to his audience for their support and looks forward to bringing more insightful and reliable news in the future.

Leave a Comment