Samsung Galaxy S26 Ultra 5G फ़ोन जल्द ही भारतीय बाज़ार में तहलका मचाने आ रहा है। यहाँ पर आप इसकी पूरी डिटेल्स पढ़ सकते हैं की कितनी इसकी क़ीमत होगी, कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी कैसी होगी। क्या ये Iphone 17 Pro Max को टक्कर दे पाएगी या लोग इसे रिजेक्ट कर देंगे।

image credit :- YouTube
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: सैमसंग ने मोबाइल फ़ोन की दुनिया में बहुत नाम कमाया है। सैमसंग से I phone को टक्कर देने के लिए एक से एक फ़ोन मार्केट में उतारा है, लेकिन इस बार वो बहुत तगड़े फ़ोन को भारतीय बाज़ार में लांच करने वाली है। Samsung Galaxy S26 Ultra 5G फ़ोन जल्द ही इंडियन मार्केट में लांच करने की तैयारी में लगी है। जो रिपोर्ट्स निकल के सामने आई है उसके अनुसार सैमसंग अपना नया फ़ोन जनवरी या फिर मार्च 2026 में लॉन्च गैलेक्सी का नया सीरीज में S26 को पेश करने की तैयारी में लग गई है। फिलहाल इसके डिज़ाइन से लेकर कैमरा और प्रोसेसर की जानकारी लीक हो गई है।
भारत में Samsung Galaxy S26 Ultra 5G की कीमत कितनी होगी?
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G की अनुमानित कीमत लगभग 1,59,999 रुपये के करीब हो सकती है। इसमें फ़ोन में 12 GB RAM और 256 GB, 512 GB एवम 1 TB की स्टोरेज तक कस्टमर को मिल सकता है। इसे तीन अलग अलग वैरिएंट में मार्केट में उतारा जा रहा है। लेकिन इसकी क़ीमत आधिकारिक रूप से डिस्क्लोज नहीं किया गया है।
Design and Display कैसा होगा
लेटेस्ट Samsung Galaxy S26 Ultra में कुछ छोटे मोटे बदलाव के साथ खूबसूरत और नया डिज़ाइन देखने को मिल सकता है। इस मॉडल को सैमसंग और पतला बनेगा, अभी के ख़बरों के अनुसार इसे 0.4 mm पतला डिज़ाइन किया जाएगा। इसके कैमरा का भी डिज़ाइन बदलने की बात हो रही है बताया जा रहा है की इसका कैमरा मॉड्यूल “रेज़्ड कैमरा आइलैंड” के डिज़ाइन में दिया जा सकता है। जिसमे बड़े कैमरा सेंसर भी लगे हो सकते हैं। Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का M14 OLED डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 3000 निट्स ब्राइटनेस और Colour On Encapsulation (CoE) टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में उतारे जाने की संभावना बताई जा रही है इसमें प्राइवेसी का भी ध्यान रखा जा रहा है इसमें एक नया फीचर Flex Magic Pixel का उपयोग किया जा रहा है। अगर कोई आपके फ़ोन को साइड से देखने की कोशिश करता है तो वो उसे कुछ भी नहीं दिखेगा।
Battery and Performance कैसा होगा
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 की प्रोसेसर लगाने पर विचार कर रही है। जिससे कस्टमर को बहुत बढ़िया परफार्मेंस देखने को मिलेगा। Adreno 840 GPU ग्राफ़िक्स का इस्तेमाल होगा और LPDDR5X RAM जो 12 GB की रहेगी। जिससे आप मल्टीटास्किंग आसानी से कर पाएंगे। इस फ़ोन में Approx 5000 mAh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। जैसे जैसे नए टेक्नोलॉजी का उसे किया गया है उससे बैटरी की परफॉरमेंस और बैटरी बैकअप और भी अच्छा होगा।
Camera का Feature कैसा होगा
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का कैमरा जो सोनी ने बनाया है वो दिया जाएगा। अल्ट्रावाइड कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। टेलीफोटो कैमरा 3x ज़ूम के लिए 10 मेगापिक्सल का होगा तथा फ़्रंट कैमरा 12 मेगाफ़िक्सल होने की संभावना जताई जा रही है।
